WhatsApp Icon

लम्बित मुकदमों को शीघ्र निस्तरित करने के लिए डीएम ने दिया सख्त निर्देश, कम वसूली पर लगाई फटकार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में कर करेत्तर, भू राजस्व, वाणिज्य कर, व्यापार कर, बैंक देय, रॉयल्टी, आबकारी, परिवहन, विद्युत देय, खनन विभाग, वानिकी, सड़क, पी डब्लू डी, स्थानीय निकाय आदि की समीक्षा किया गया। जिन विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाई गई। उन विभागो को जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में तेजी लाया जाय, अन्यथा की दशा में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जिलाधिकारी श्री अनुपम द्वारा उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी श्री अनुपम द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आम जनमानस के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करें।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार/ नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि अपने कोर्ट पर नियमित रूप से 12 बजे से 03 बजे तक सुनवाई किया जाए। जिससे लम्बित मुकदमों का ज्यादा से ज्यादा यथा शीघ्र निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा की एक वर्ष से 5 वर्ष के लंबित मुकदमो पर अधिक से अधिक फोकस करते हुए निस्तारित की कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ-साथ यह भी निर्देश दिया गया कि कोर्ट केस प्रथम प्राथमिकता पर ले, उसके उपरांत जनता दर्शन तत्पश्चात लाइनऑर्डर पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि आइजीआरएस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाए ।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह , समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/नायब तहसीलदार तथा संबंधित विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!