WhatsApp Icon

परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं – जिलाधिकारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट परीक्षा को सकुशल संपन्न का जाने के दृष्टिगत मंगलवार को प्रथम पाली में संचालित हाईस्कूल परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्वयं औचक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले परीक्षा केंद्र सीआर इंटर कॉलेज पांती मंशापुर कटेहरी का औचक निरीक्षण किया इसके उपरांत उन्होंने डीएवी साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज पहितीपुर रोड अकबरपुर सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और वहां पर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं यथा– सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों के बैठने की स्थिति, सीसीटीवी कैमरा से निगरानी आदि का अवलोकन किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा संबंधी समस्त प्रक्रियाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी कक्ष निरीक्षकों को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने और नकलविहीन परीक्षा संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त स्टैटिक, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा की सभी प्रक्रियाओं को शासन के मंशानुसार नकलविहीन, सुचारू रूप से सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा शिथिलता पाए जाने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक पर तत्काल कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही साथ संबंधित स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद के किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में प्रथम पाली में संचालित हाई स्कूल के सभी परीक्षा केंद्रों पर एक साथ सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार एवं अन्य मजिस्ट्रेटो द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से परीक्षा संचालित हो रही है। जिलाधिकारी ने सचल दल को भी निरंतर सतर्क रहने तथा भ्रमणशील रहकर परीक्षा की समस्त गतिविधियों को सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!