WhatsApp Icon

डीएम ने सभी अधिशाषी अधिकारियों को दिया कड़ा निर्देश, बिना सूचना के कार्यालय छोड़ने पर पाबंदी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद की अधिकांश नगर पालिकाओ व नगर पंचायतों में चेयरमैन व ईओ के बीच नूराकुश्ती जारी है। नगर पंचायत किछौछा अध्यक्ष व ईओ के बीच हुए विवाद की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लगातार मिल रही शिकयतो को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए समस्त नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालयों में रहें और बिना सूचना अथवा अनुमति के कार्यालय कदापि ना छोड़ें और बिना अनुमति के मुख्यालय पर ना रहें।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी अधिशाषी अधिकारियों के नाम पत्र जारी करते कहा कि आप अपने अध्यक्ष को बिना अवगत कराये ही मुख्यालय/कार्यालय से बाहर रहते है, तथा जनसुनवाई के प्रति उदासीन है, जबकि जनसुनवाई का कार्य शासन के शीर्ष प्राथमिकता में है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है प्रत्येक कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करेगें तथा जनसुनवाई के उपरान्त शेष कार्यालय अवधि में कार्यालय के के कार्यों का सुचारू रूप से सम्पादन करेंगें। भविष्य में पूर्व सूचना / पूर्वानुमति के उपरान्त ही जिला मुख्यालय /शासन स्तर पर आयोजित बैठकों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगें तथा अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय पर उपस्थित नहीं होगें।
बहरहाल जिलाधिकारी ने नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को जिलाधिकारी ने कार्यालय पर ही रहने के लिए निर्देशित किया है और बिना पूर्व अनुमति व सूचना के जिला मुख्यालय पर भी आने पर पाबंदी लगा दिया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.