WhatsApp Icon

जिलाधिकारी के आदेश पर अब सोमवार को खुलेगा स्कूल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार व शनिवार को कक्षा 08 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है।


श्री अविनाश ने बताया कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र लखनऊ, भारत सरकार के उ०प्र० उपप्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन संख्या 185/2024. दिनांक 03 जुलाई के अनुसार 03 से 06 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में गर्जन के साथ वज्रपात तथा किन्हीं स्थलों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की प्रबल संभावना व्यक्त की गयी है। भारंत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में विगत 02 दिनों में भारी / मध्यम वर्षा दर्ज की गयी है और अभी वर्षा जारी है, के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर नाजुक समूह/छात्रहित को देखते हुए कक्षा 01 से 08 तक के समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन दिनांक 06 जुलाई तक बन्द रहेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं संबंधित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

अन्य खबर

फिल्मी स्टाईल में रोकी डोली, राज खोला… और टूट गई शादी! प्रेमी की एंट्री एयर टूट गया सात फेरा

खुदाई में अंधी नगर पालिका: नाले की खुदाई में जड़ से उखड़ा नीम का पेड़, स्कूटी चकनाचूर, सिस्टम बेखबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.