WhatsApp Icon

नवागत डीएम ने पदभार ग्रहण करते ही कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ किया बैठक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकनगर: नवागत जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का कलेक्ट्रेट पर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। नवागत जिलाधिकारी श्री अनुपम के कलेक्ट्रेट में आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ उमेश चंद्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह सहित समस्त उप जिलाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके उपरांत नवागत जिलाधिकारी द्वारा कोषागार में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण किया गया।


जिलाधिकारी श्री अनुपम द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की जानकारी लिया गया। उन्होंने शासन के मंशानुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्री अनुपम इससे पूर्व विशेष सचिव ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार एवं निदेशक, गैर परंपरागत एवं ऊर्जा संसाधन विभाग (नेडा) एवं विशेष सचिव, गैर नवीनीकरण ऊर्जा स्रोत विभाग विभाग लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट औरैया आदि पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.