WhatsApp Icon

डीएम-एसपी का जिला जेल पर छापा, मचा हड़कंप — बंदियों से पूछी हकीकत, सुरक्षा पर सख्त चेतावनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद की कानून-व्यवस्था और जेल सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने अचानक जिला कारागार पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय, अस्पताल और पूरे जेल परिसर का गहन निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से जांच करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जेल के अंदर किसी भी हाल में प्रतिबंधित सामग्री की एंट्री नहीं होनी चाहिए। तलाशी व्यवस्था और निगरानी को और अधिक सख्त करने के निर्देश भी दिए गए।

डीएम और एसपी ने जेल में बंद कैदियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और जेल प्रशासन को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए। साफ-सफाई की स्थिति पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन के इस अचानक निरीक्षण से जेल कर्मचारियों में देर तक खलबली मची रही। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जेल अधीक्षक समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

SB पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय डेंटल कैंप, बच्चों को सिखाए स्वस्थ मुस्कान के गुर; दांतों की जांच के साथ जागरूकता का संदेश

OTS की टाण्डा से उठी थी मांग, चेयरमैन ने भेजा था मांगपत्र; अब सरकार ने खोला राहत का खजाना – हाउस-वॉटर टैक्स बकायेदारों को बड़ी छूट

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.