WhatsApp Icon

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 184 फरियादी लेकिन सिर्फ 15 मामलों का हुआ निस्तारण- डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को लगाई फटकार

Sharing Is Caring:

डीएम ईशा प्रिया ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

अम्बेडकरनगर: तहसील आलापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं का अंबार देखने को मिला। जिलाधिकारी ईशा प्रिया की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में कुल 184 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से केवल 15 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीएम ने भूमि विवाद, चकमार्ग अतिक्रमण, विद्युत, पुलिस, विकास एवं आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों पर विशेष गंभीरता दिखाई। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चकमार्गों की पैमाइश कराकर अतिक्रमण हटाने तथा आवश्यकतानुसार मिट्टी पटाई कराने के भी आदेश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना है। प्रत्येक शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की नसीहत दी। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

खेत की तारबंदी बनी मौत का जाल! करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, बचाने पहुंचीं पत्नी समेत दो महिलाएं भी झुलसीं

टाण्डा पालिका में मचा हंगामा! वेतन को तरसे सैकड़ों सफाई कर्मी, ईओ को थमाया 11 सूत्रीय मांगपत्र

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

error: Content is protected !!