WhatsApp Icon

सोलर सिस्टम चोरी के मामले में दिव्यांग कांग्रेसी नेता को थाना पर लाने से आक्रोश – हंगामा के बाद किया गया रिहा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गांव के ही तीन घरों में हुई सोलर सिस्टम चोरी के मामले में दिव्यांग कांग्रेसी नेता को थाने बुलाकर पुछताछ किए जाने से नाराज कांग्रेसियों द्वारा थाने पहुंचकर विरोध जताया गया जिसे बाद दिव्यांग को छोड़ दिया गया।


जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर क्षेत्र निवासी कांग्रेस के ब्लॉक संगठन मंत्री श्रीप्रकाश उर्फ बबलू को बीते दिनों पड़ोस में हुए सोलर सिस्टम चोरी के मामले में पूछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया था। इसकी जानकारी कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह को मिलने पर कांग्रेसियों द्वारा जगरदेव बाबा मंदिर में एक बैठक का आयोजन करने के उपरांत एक आधारहीन मामले में संगठन ब्लॉक प्रमुख से हो रही पूछताछ का विरोध किया गया तथा कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के अयोध्या मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा नेतृत्व जैतपुर थाने पहुंचे कांग्रेसियों व दिव्यांगों ने श्री प्रकाश उर्फ़ बब्लू से समर्थन जताते हुए पूछताछ का विरोध किया तथा अपने साथ थाने से बाहर लेकर आए। इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी वंदना अग्रहरि ने बताया कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष के पड़ोस के तीन घरों से सोलर सिस्टम चोरी हुआ था इसके संबंध में पूछताछ करने हेतु उक्त व्यक्ति को थाने बुलाया गया था तथा पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.