WhatsApp Icon

दिन दहाड़े चौराहा पर युवक को मारी गोली, सनसनी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सम्मनपुर क्षेत्र के पलई कल्याणपुर में एक युवक को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर स्थित पलई कल्याणपुर चौराहा पर छेदी पब्लिक स्कूल के पास चार पहिया से आये बदमाश ने एक युवक को दिन दहाड़े गोली मार कर घायल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 50 वर्षीय राम केवल यादव पुत्र बाबूराम यादव पलई रामनगर चौराहा पर एक नाई की दुकान पर सेविंग करा रहा था जहां चन्द्रशेखर उर्फ मुन्ना यादव ने पहुंच कर अवैध कट्टा से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें रामकेवल यादव घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व हमलावर पट्टीदार हैं और 10 बिस्वा भूमि विक्रय हुई थी जिसके पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। उक्त मामले को लेकर आपस मे गाली गलौज व झगड़ा भी हुआ था। पैसों की लेनदेन को लेकर चन्द्रशेखर उर्फ मुन्ना यादव ने अपने ही पट्टीदार राम केवल यादव को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और घायल को आननफानन में इलाज के लिए भेजा गया जबकि हमलावर फरार हो गया। घटना स्थल पर थानाध्यक्ष सम्मनपुर ने पहुंच कर हालात को काबू में किया।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!