WhatsApp Icon

दिल में छेद की बीमारी से ग्रस्त दो बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल ऑपरेशन

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर: दिल में छेद की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूमों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नया जीवन मिला है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत दोनों का सफल ऑपरेशन बीते दिनों किया गया। अब दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।


राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना के तहत बीते दिनों टांडा ब्लॉक में कार्यरत डॉ. सईद अख्तर व डॉ. निसार अहमद को जांच अभियान में सोनाक्षी पुत्री अजय कुमार एवं डॉ. देवेंद्र यादव एवं डॉ. शाहिद को चिंतौरा निवासी कर्मचंद्र के पुत्र अखंड प्रताप के दिल में छेद बीमारी के लक्षण मिले। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखा कर पुष्टि की गई। बच्चों की उम्र पांच वर्ष से कम है।
इसके बाद जिला प्रबंधक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सुनील वर्मा ने दोनों को सीएमओ के माध्यम से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कराकर वहां के डॉक्टर से समन्वय स्थापित कर दिल में छेद का ऑपरेशन करवाया। ऑपरेशन के बाद अब दोनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टर सईद अख्तर ने बताया कि यदि किसी भी बच्चे में ऐसी बीमारी के लक्षण मिलते हैं तो वह तत्काल अपनी सीएचसी पर आरबीएसके टीम से संपर्क करें जिससे समय से उनका इलाज व निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा सके।

अन्य खबर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

error: Content is protected !!