WhatsApp Icon

बसखारी स्थित डिवहारे बाबा स्थल पर 09 दिवसीय रासलीला जारी, मथुरा के कलाकारों की सराहना

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी में स्थित डिवहारे बाबा स्थल पर होने वाली नौदिवसीय रासलीला जारी है। मथुरा वृंदावन से आई टीम ने मनमोहक अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
बसखारी में चल रही नौ दिवसीय श्री कृष्ण लीला में भगवान राधा कृष्ण भव्य झांकी प्रदर्शित की गई जिसका सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समिति के अध्यक्ष रामकुमार गुप्त तथा सम्मानित पूर्व ग्राम प्रधान बसखारी रेखा गुप्ता द्वारा आरती उतार कर शुभारंभ किया गया

तत्पश्चात कलाकारों द्वारा भक्त मीराबाई के जीवन चरित्र की मनमोहक प्रस्तुति की गई जो दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया दिखाया जाता है की मीरा पूर्व जन्म में एक गोपी थी, राधा की सखी थी विवाह होने के पश्चात भी वह कृष्ण के प्रेम में अपने प्राणों को त्याग दिया, दूसरे जन्म में भी श्री कृष्ण को भूल ना सकी, मीराबाई शुरू से ही भगवान श्री कृष्ण मूर्ति को अपना स्वामी मानकर उसकी सेवा करती हैं और विवाह योग होने पर उनका विवाह भोजराज से कर दिया गया लेकिन वह हमेशा कृष्ण को ही अपना पति मानती रही, जल्दी उनके पति की मृत्यु हो जाती है और मीरा श्रीकृष्ण के मंदिर में बार-बार जाकर उनकी आराधना करती हैं और उनकी भक्ति में इस तरीके से पागल हो जाती हैं कि और कुछ नहीं दिखाई पड़ता। उनके परिवार के लोगों को अच्छा नहीं लगता है इसलिए सर्प के माध्यम से उन्हें मरवाने का प्रयास किया जाता है, फिर भी मीरा बच जाती हैं और कुछ दिनों बाद दूध के प्याले में विष डालकर उन्हें मारने का प्रयास किया गया लेकिन उसको भी पीने के बाद मीरा खूब भगवान के सामने नाचती रही, बाद में मीरा भगवान के सामने ही नृत्य कर अपने को भगवान में ही समाहित कर दिया। कलाकारों के बेहतरीन प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है जिससे भारी संख्या में दूर-दूर से लोग श्री कृष्ण रासलीला देखने के लिए पहुंच रहे हैं जिसके लिए पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख में लगी रही। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रमुख रूप से विकास मोदनवाल रमेश रावत भगीरथी गौड लल्लन सोनी रामकुमार सोनी विष्णु दयाल सैनी लालमन यादव अंकित दीपेश धीरज गुप्ता दिलीप साहू मनमोहन अशोक अग्रहरि सूरज सहित अनेक लोग रहे।

अन्य खबर

मिठाई कारखाने में राहुल की मौत या मर्डर? पोस्टमार्टम खोलेगा असली राज, मालिक पर हत्या का संगीन आरोप

ताज तिराहे पर रात 11 बजे के बाद ‘शटर डाउन’ पर सहमति, देर रात की महफिल पर पुलिस का ब्रेक; अराजकतत्वों के जमावड़े पर लगेगी रोक

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.