अम्बेडकरनगर: कोतवाली क्षेत्र जलालपुर में डिजिटल अरेस्ट का एक मामला प्रकाश में आते ही हड़कम्प मच गया और पुलिस की तत्परता भी सामने आ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रॉड कॉलर द्वारा ब्लैक मेल करने के उद्देश्य से एक छात्रा के अपरहण की सूचना फोन के माध्यम से उसके परिजनों को देते हुए छात्रा के पिता से छात्रा की बात कराते हुए तत्काल रुपए की मांग करने लगा। फ्रॉड की चाल में फंसने से पहले पीड़ित कोतवाली पहुंचा गया जिससे ठगी का शिकार होने से साफ बच गया।
जलालपुर कोतवाली में जनसुनवाई कर रहे कोतवाल के पास पहुंचे उसमापुर निवासी शमीम अब्बास ने बताया मेरी पुत्री नगर से सटे महावीर महाविद्यालय में अध्ययनरत हैं और लगभग 12 बजे एक अंजान नंबर जो +923281104417 से फोन आया और कहा कि तुम्हारी बेटी का अपरहण कर लिया हूं। पचास हजार रुपए दे दो नहीं तो दस साल के लिए जेल की हवा खिलवा दूंगा। यह कहते हुए फोन पर ही रोते हुए लड़की से बात कराई। बच्ची के रोने की आवाज सुन परेशान पिता ने कोतवाल से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। मामले की जानकारी मिलते ही जनसुवाई छोड़ छात्रा के पिता को साथ लेकर छात्रा के तलाश में कॉलेज पहुंचे जहां मौजूद छात्राओं से जानकारी मिली कि कुछ समय पूर्व घर के लिए निकले ही। घर फोन किया गया तो पता चला कि लड़की घर पर पहुंच गई है । इतना सुन पूरे परिवार राहत की सांस ली।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन में पाया गया कि पीड़ित के मोबाइल पर एक फ्रेड कॉल आया था। जो डराकर अवैध रूप से रुपए वसूल करना चाहता था। छात्रा सकुशल है।
जलालपुर कोतवाल ने नागरिकों से अपील किया कि इस तरह का कोई भी कॉल आए तो तो धैर्य रखते हुए पुलिस को सूचित करें।



