WhatsApp Icon

कल से शुरू होने वाली कांग्रेस की धन्यवाद यात्रा जनपद के सभी विधान सभाओं में करेगी कार्यक्रम

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: उप्र कांग्रेस के क्रांतिकारी अध्यक्ष अजय राय के आवाहन और उप्र कांग्रेस महासचिव मनोज कुमार गौतम प्रभारी जनपद अम्बेडकर नगर के निर्देश पर कल दिनांक 13 जून को विधानसभा अकबरपुर से धन्यवाद यात्रा शुरू की जाएगी।


जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा. विजय शंकर तिवारी ने बताया कि विधानसभा अकबरपुर में धन्यवाद यात्रा का प्रभारी पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल, सहप्रभारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखीलाल वर्मा द्वारा 13 जून की सायं में धन्यवाद यात्रा को कार्यालय से सरदार पटेल जी की प्रतिमा तक निकाली जाएगा।
विधानसभा कटहरी में धन्यवाद यात्रा का प्रभारी उप्र कांग्रेस के सचिव मो अनीश खान तथा सहप्रभारी जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला तथा 14 जून को कटहरी में होगी।
विधानसभा टांडा में धन्यवाद यात्रा का प्रभारी एआईसीसी सदस्य सै. मेराजुद्दीन किछौछवी तथा सहप्रभारी पीसीसी सदस्य अफरोज आलम बेग द्वारा धन्यवाद यात्रा 15 जून को प्रातः 09 बजे हक्कानी मार्केट में होगी।
विधानसभा आलापुर में यात्रा का प्रभारी पूर्व प्रत्याशी सत्यंवदा पासवान तथा सहप्रभारी वीरेन्द्र गौतम द्वारा धन्यवाद यात्रा 15 जून को रामनगर में आयोजित की जाएगी।
जलालपुर विधानसभा में धन्यवाद यात्रा का प्रभारी पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार मिश्रा व सहप्रभारी जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा यात्रा 15 जून को जलालपुर नगर में की जाएगी।
जनपद प्रभारी उप्र कांग्रेस महासचिव मनोज कुमार गौतम ने जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू को धन्यवाद यात्रा का कोआर्डिनेटर बनाते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है .
संबंधित विधानसभा के समस्त कांग्रेसजनों से उप्र कांग्रेस महासचिव मनोज कुमार गौतम जनपद प्रभारी ने आवाहन किया है सभी ब्लाक और नगर अध्यक्ष के साथ भारी संख्या में शामिल हो जन जन तक अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का संदेश डोर टू डोर पहुंचायेंगे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर ने खोया तेजतर्रार व ईमानदार डीएम, एक साल भी नहीं कर सके कार्यकाल पूरा -ईशा प्रिया से बड़ी उम्मीद

जन्म से पहले ही 8वीं पास: टांडा के ‘कलयुग के अभिमन्यु’ ने खोली शिक्षा सिस्टम की पोल

महरुआ में कानून का डंडा, भगवानपुर में नियम ठंडा! — सरकारी भवन में ‘रातों-रात’ प्रतिमा, प्रशासन की दोहरी नीति पर बवाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.