WhatsApp Icon

देवी-देवताओं पर अभद्र पोस्ट पड़ी भारी! सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सनातन धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

मामला तब सामने आया जब सर्वण आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय पुत्र बाल गोविंद उपाध्याय, निवासी रामनगर थाना आलापुर ने राजेसुल्तानपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बशनपुरा निवासी गुलशन पुत्र बलराम ने 28 जून को अपने मोबाइल नंबर से विभिन्न व्हाट्सएप समूहों में सनातन धर्म के देवी-देवताओं एवं धार्मिक आस्थाओं के संबंध में कथित रूप से अमर्यादित और अभद्र टिप्पणियां साझा कीं। शिकायत में कहा गया कि इन पोस्टों से सनातन धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तथा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी पूर्व में भी माता दुर्गा के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है। शिकायतकर्ता ने मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित व्हाट्सएप ग्रुपों के एडमिन और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की मांग की।

राजेसुल्तानपुर के थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 132/26 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 299 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद आरोपी गुलशन को हिरासत में लेकर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद मजिस्ट्रेट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सोशल मीडिया पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री तथा अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!