WhatsApp Icon

शौच के लिए गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शौच के लिए गए 28 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


टांडा कोतवाली क्षेत्र ल धौरहरा गाँव निवासी राम अनुज पुत्र स्व. पितई ने टांडा कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दिया कि उनका छोटा भाई बुधवार सुबह लगभग 11:45 बजे शौच के लिए गया था जहां तालाब में पैर फिसलने से असन्तुलित होकर तालाब में गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे टांडा कोतवाली निरीक्षक (क्राइम) व प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं शव का पंचायतनामा भरवाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य खबर

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.