WhatsApp Icon

स्कूल में हुए मामूली विवाद में एक छात्र को बीच सड़क पर मार कर किया लहूलुहान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी में संचालित एसबी नेशनल स्कूल में अध्यनरत छात्र गुटबाजी का शिकार होते नज़र आ रहे हैं। स्कूल के अंदर हुए मामूली विवाद को लेकर सड़क पर सरेआम एक छात्र की पिटाई कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। पीड़ित छात्र ने पुलिस से मदद की गोहार लगाई है।


एसबी नेशनल स्कूल में कक्षा 12 के छात्र विकास पुत्र मिठाई लाल निवासी संदहां ने बसखारी पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि स्कूल में बैग गिरने को लेकर मामूली विवाद हुआ था जिसको लेकर गुरुवार को स्कूल में दूसरी घंटी लगने पर हिमांशु, आलोक, प्रभात मौर्य ने योजना बना कर मारने लगे तो शिक्षकों ने बीच बचाव कर मामला समाप्त करवा दिया लेकिन स्कूल की छुट्टी के बाद जब विकास घर जाने लगा तो उन लोगों ने पोस्ट आफिस के निकट घेराबन्दी कर उसकी लात घूंसों व बेल्ट से पिटाई किया जिससे उसका सर फट गया और शरीर में काफी चोटें आई। बसखारी थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने बताया कि घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
बताते चलेंकि एसबी नेशनल सकूल बसखारी के छात्रों के बीच गत दिनों भी जमकर मारपीट हुई था और क्लास मॉनिटर को पोस्ट आफिस के पास ही मारापीटा गया था जिस मामले में मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!