WhatsApp Icon

दावत-ए-इस्लामी इंडिया के तहत विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दावत-ए-इस्लामी इंडिया के कल्याण विभाग, (जीएनआरएफ ) के वृक्षारोपण अभियान के द्वारा बुधवार को टाण्डा नगर में वृक्षारोपण किया गया। बताते चलेंकि दावत-ए-इस्लामी इंडिया की तरफ से पिछले कई वर्षों से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत अब तक देशभर में लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं। जो फलदार एवं छायादार वृक्ष बनकर लोगों को लाभ पहुंचा रहे हैं। इस उपयोगी अभियान को जारी रखते हुए इस वर्ष भी 01 जुलाई से 10 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके द्वारा अलीगंज थानाध्यक्ष शशांक शुक्ला साहब ,नाज़िम ईदगाह मौलाना इम्तियाज़ अंसारी, नोमान अहमद, फैज़ान रज़ा, शादाब अत्तारी, हाजी मोहम्मद इरशाद , अहमद शकील ने पौधारोपण कर आम लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया गया। क्योंकि पेड़-पौधे वायु प्रदूषण को कम करने मनुष्य तथा अन्य जीव-जंतुओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जीएनआरएफ ने पेड़ लगाओ और बनाओ का नारा दिया। इस वृक्षारोपण अभियान के मौके पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के पदाधिकारी आदि शामिल हुए।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!