WhatsApp Icon

जायरीन महिला से दुष्कर्म का दरगाह किछौछा से नहीं है कोई संबंध – घटना के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में मुम्बई से इलाज़ के उद्देश्य से आई जायरीन महिला से दुष्कर्म का दरगाह रुहाबाद क्षेत्र से कोई संबंध नहीं है। दरगाह कमेटी घटना की निंदा करते हुए पीड़िता के साथ खड़ी है।


रूहानी इलाज़ के लिए विश्व प्रसिद्ध दरगाह मखदूम अशरफ किछौछा के मोतवल्ली व सज्जादानशीन सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ एवं मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी ने संयुक्त प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी पर एक अति आवश्यक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें कमेटी के काफी सदस्य शामिल हुए। बैठक में सैय्यद मोहम्मद (शमशाद) के द्वारा एक दर्शनार्थी महिला के साथ यौन शोषण करने के मामले पर विरुद्ध घोर निन्दा का प्रस्ताव पारित हुआ और भविष्य में ऐसी घृणा कृत घटना न घटित ही इस ओर भी गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। प्रेस नोट के माध्यम से अवगत कराया गया कि सैय्यद मोहम्मद अशरफ उर्फ शमशाद यदि दोषी हों तो उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। कमेटी पीड़िता महिला के साथ है और इस घटना की घोर निंदा करती है। सज्जादानशीन व दरगाह इंतेजामिया कमेटी ने बताया कि इस घटना का दरगाह रूहाबाद क्षेत्र से कोई सम्बन्ध नहीं है।

अन्य खबर

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

मंत्री आते रहे, वादे बहते रहे… टौंस में फिर डूबा पुल, पुनः नाव के भरोसे पूरा गांव! आखिर किसका है इंतज़ार?

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.