WhatsApp Icon

दरगाह किछौछा पहुंचे सूबे के मंत्री दानिश आज़ाद ने किया बड़ा वादा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: 639वें उर्स व मेला के अवसर पर दरगाह किछौछा पहुंचे सूबे के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने दरगाह किछौछा मेला को लेकर बड़ा वादा किया है।


639वें उर्स के अवसर पर दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अजीज अशरफ के खास मेहमानों में शामिल प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सूचना न्यूज़ टीम द्वारा क्षेत्रीय लोगों की मांग पर दरगाह किछौछा मेला को जिला या प्रदेश स्तरीय घोषित करने का सवाल पूंछा गया तो श्री दानिश ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष व इंतेजामिया कमेटी लिखित मांग करते हैं तो उक्त मांग को प्रदेश सरकार ही नहीं बल्कि दिल्ली तक पहुंचाने का काम करेंगे। श्री दानिश ने कहा कि राजकीय मेला घोषित होने से आनेवाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलतें मिलेगी और दरगाह मखदूम अशरफ किछौछा में लगने वाले वार्षिक मेला को राजकीय मेला घोषित कराने का पूरा प्रयास करेंगे। उक्त मौक़े पर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा चेअरमैन ओमकार गुप्ता, मखदूम अशरफ के वंशज मौलाना सैय्यद अनीस अशरफ (अनीस मियां), शहज़ादाए अनीस मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

जलालपुर बार चुनाव में वीरेंद्र बहादुर सिंह का दबदबा! पांचवीं बार अध्यक्ष बन रचा इतिहास, जगदीश चंद्र यादव ने भी मारी बाजी

error: Content is protected !!