WhatsApp Icon

ईंट भट्ठा पर हुआ भयानक हादसा, डम्पर चालक की मौके पर ही मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जिले के टाण्डा तहसील के अलीगंज थानाक्षेत्र में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एएसडी ईंट भट्टा पर काम कर रहे डम्पर चालक की उस समय मौत हो गई, जब वह डम्पर चला रहा था। डम्पर चालक मो.आज़म पुत्र मो.मुस्तफा निवासी ग्राम गौरा गूजर अलीगंज थाना क्षेत्र के बरूआ जलकी मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के बाद संचालित एएसडी मार्का ईंट भट्ठा पर डम्पर को बैक कर रहा था कि अचानक ऊपर से गुज़र रही 11 हजार के हाईटेंशन बिजली की तार की चपेट में आ गया।

हाईटेंशन तार की चपेट मै ने से पूरा डम्पर जलने गया और चालक तेज़ करंट की चपेट में आने से प्राण त्याग दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि आज़म की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ईंट भट्टे पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही अलीगंज थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। अलीगंज थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य खबर

राम मंदिर चंदा विवाद की गूंज पहुंची अंबेडकरनगर, जलालपुर बार ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार; ट्रस्ट पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

288 कर्मचारियों का मानदेय अटका, परिवारों पर आर्थिक संकट – ईओ की टेबल पर रुकी भुगतान फाइल!

640वें उर्स का रूहानी समापन: सरकारे कला में गूंजी दिल दहला देने वाली दुआ, लाखों जायरीन की नम आंखों से मांगी गई मुरादें

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.