WhatsApp Icon

फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों सहित स्कूटी चालक महिला से पर्स छीनने वाला गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नवागत पुलिस कप्तान केशव कुमार के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ जनपदीय पुलिस ज़बरदस्त अभियान चला रही है। गत दिनों जिला मुख्यालय अकबरपुर में फायरिंग कर दहशत फैलाने वालों व जलालपुर क्षेत्र में महिला से पर्स लूटने में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।


अकबरपुर कोतवाली निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि क्रिसमस कार्यक्रम वापस लौट रहे नवनीत कसौधन पुत्र अवधेश कसौधन निवासी फतेहपुर पकड़ी से डकैती की नीयत से फायरिंग की गई थी जिस मामले में मुकदमा संख्या 767/24 दर्ज था। उक्त मामले में अकबरपुर पुलिस ने रणधीर यादव पुत्र पवन कुमार मिवासी भिउर हैदराबाद थाना अहिरौली व राविन्स तिवारी उर्फ डेविड तिवारी उर्फ नितेश तिवारी पुत्र शेषमणि तिवारी निवासी जमुनीपुर बिहसपारा कोतवाली अकबरपुर को गिरफ्तार किया है।
दूसरी तरफ जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के परूईया अशरफ डिग्री कालेज के पास स्कूटी सवार महिला से पर्स छीनने में शामिल आज़ाद लोना उर्फ आज़ाद कुमार पुत्र कृष्ण कुमार उर्फ किन्स कुमार निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आज़ाद लोना के खिलाफ मुकदमा संख्या 462/24 पर बीएनएस की धारा 309(4) व 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार आज़ाद ने बताया कि टाइगर उर्फ जुगनू पुत्र नन्हे लोना के साथ मिलकर महिला का पर्स छीना था जिसमें सोने की चैन, कान का टप्स व मोबाइल फोन था।
बहरहाल नवागत एसपी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर फायरिंग कर दशहत फैलाने वालों सहित जलालपुर में महिला से पर्स छीनने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अन्य खबर

22 जुलाई को टांडा में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, पूर्व प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा ने तैयारियों का लिया जायजा

महाराष्ट्र के बाद अब जलालपुर के बहुचर्चित हॉफ मर्डर केस में भी कैलाश यादव बाइज्जत बरी, 37 साल बाद आया फैसला

NEET UG 2026 में टाण्डा का जलवा! डॉक्टर, बुनकर, फार्मासिस्ट और शिक्षक के बच्चों ने लहराया परचम, आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने रचा इतिहास

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.