WhatsApp Icon

पत्नी की हत्या के आरोप में पति डॉक्टर प्रशांत व ससुर डॉक्टर मेजर को पुलिस ने भेजा जेल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बसखारी सीएचसी परिसर में स्थित सरकारी आवास में महिला चिकित्सक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतिका के परिजनों ने दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था जबकि पति ने आत्महत्या करने का दावा किया था।


बताते चलेंकि बसखारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर प्रशांत की पत्नी डॉक्टर सुधा स्वाति सिंह का शव बुधवार रात्रि को संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतिका के परिजनों की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 254/24 पर धारा 85, 80(2), 324(4) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत पति डॉक्टर प्रशांत सिंह, ससुर डॉक्टर मेजर विद्यानन्द सिंह, सास उषा सिंह, देवर चन्दन व सास की बहन बीना सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दहेज़ हत्या के मामले में डॉक्टर प्रशान्त कुमार सिंह व डॉक्टर मेजर विद्यानन्द सिंह निवासीगण हाल पता आसोपुर निकट सीएचसी आसोपुर थाना अलीगंज, स्थायी पता बदियाबाद थाना आयर जिला भोजपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया कर न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह, कांस्टेबल धनन्जय सिंह, सौरभ यादव व कांस्टेबल चालक विनोद कुमार यादव शामिल रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!