WhatsApp Icon

दहेज़ लोभियों ने फिर एक अबला को उतारा मौत के घाट

Sharing Is Caring:

पुलिस ने मयकदमा दर्ज कर मृतिका के पति सहित सास, ससुर व देवर को किया गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर: दहेज़ लोभियों ने फिर एक अबला को अपना निशाना बनाते हुए मार पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पति सहित सास, ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर बाजार स्थित अभिषेक सोनी पुत्र सुरेश सोनी का विवाह गाजीपुर जिले के खानपुर गांव निवासी प्रेमचंद की पुत्री ज्योति का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बीते तीन दिसंबर 2017 को धूमधाम से संपन्न हुआ था। जिससे दो बच्चे एक तीन वर्ष दूसरा एक वर्ष हुए। लडकी के परिजनों ने बताया की बीते तीन साल से पति पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को ले कर मारपीट होती रहती थी। बीते मंगलवार देर शाम ससुराली जनों ने लड़की के मायके वालों को फोन कर बताया कि आपके लड़की की तबीयत बहुत खराब है जल्द से जल्द आ जाइए। किसी अनहोनी की आशंका होते ही लड़की के पिता प्रेमचंद सोनी सहित अन्य लोग जब घर पहुंचे तो लड़की मृत पड़ी थी उसके नाक से खून बहने के निशान था और गले समेत अन्य जगह भी चोट का निशान मौजूद था। लड़की का शव देख फूट फूटकर रोने लगे। जिसकी सूचना मायके वालों ने जलालपुर पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसे सुबह के समय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह लड़की के परिजनों ने जलालपुर कोतवाली में पति अभिषेक सोनी, ससुर सुरेश सोनी, सास नीलम सोनी, विशाल सोनी, विवेक सोनी के खिलाफ मारपीट, हत्या, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।
इस संबंध में जलालपुर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति, सास, ससुर, देवर को हिरासत में लेते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। रिपोर्ट के आधार पर ठोस कार्रवाई की जायेगी।

अन्य खबर

श्रावण पर डीएम-एसपी का ‘एक्शन मोड’! कांवड़ मार्ग से मंदिरों तक हाई अलर्ट, डीजे, बिजली, घाट और खाद्य सुरक्षा पर सख्त निर्देश

आस्था का महापर्व, इंतेजामों की अग्निपरीक्षा! कांवड़ यात्रा से पहले प्रशासन के सामने 18 मांगों की चुनौती

16 दिन बाद कब्र से निकला महिला का शव! बेटे ने खोला ऐसा राज, पिता पर मां की हत्या का सनसनीखेज आरोप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.