WhatsApp Icon

डग्गामार पिकअप की चपेट में आने से एक महिला की मौत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोमवार रात्रि में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक डग्गामार पिकअप की चपेट में आने से अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत हो गया। पिकअप को छोड़कर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे ने ले कर मर्चरी हाउस भेज दिया है तथा महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बसखारी रोड पर ब्राउन बेकर्स से पहले भानमती स्कूल के निकट डग्गामार अनियंत्रित मैजिक की चपेट में आने से एक महिला मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक महिला व पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। सूचना लार पहुंची पुलिस ने पिकअप को सीज कर दिया तथा महिला के शव को मर्चरी हाउस भेजते हुए उसकी पहचान कराने की मुहिम में जुट गई है।

अन्य खबर

हर विधानसभा में बाबा साहेब की 10 प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प, अम्बेडकरनगर में 50 स्थलों पर सौंदर्यीकरण का बड़ा अभियान शुरू

आयुष्मान अप्रूवल के बाद ऑपरेशन… बीच में ही हजारों की डिमांड! LKO रेफर कर बताया सवा लाख का खर्च, हॉस्पिटल की व्यवस्था पर बड़ा सवाल

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

error: Content is protected !!