WhatsApp Icon

टाण्डा नगर में ऐतिहासिक दधिकांधव उत्सव शुरू, कोतवाली में पुलिस बल को किया गया ब्रीफ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र में ऐतिहासिक दधिकांधव उत्सव शुरू हो गया है। ऐतिहासिक दधिकांधव उत्सव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र सिंह, सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह के साथ अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया।
दधिकांधव उत्सव आज अर्थात सोमवार-मंगलवार की रात्रि में टाण्डा नगर झांकिया निकलेगी जिसके दर्शन के लिए टाण्डा नगर ही नहीं आसपास के क्षेत्रों से बाद संख्या में श्रद्धालु आते हैं और प्रतिवर्ष दधिकांधव उत्सव के दौरान जनपद ही महीन गैर जनपदों से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाता है।

बताते चलेंकि दधिकांधव उत्सव आसपास के के जनपदों में सिर्फ टाण्डा नगर में ही मनाया जाता है और इस दौरान कस्बा छोटी बाजार से लेकर आर्यकन्या, ज़ुबैर चौराहा, चौक घण्टा घर, छज्जापुर, श्री झारखंड महादेव तक भारी भीड़ मौजूद रहती है और इन स्थानों पर काफी दुकाने सजती है।

अन्य खबर

संविधान पर संकट के खिलाफ लखनऊ में हुंकार भरेगी कांग्रेस, शक्ति प्रदर्शन के लिए कृष्ण कुमार यादव ने किया कार्यकर्ताओं का आह्वान

बेदखली के बाद फिर कब्जा! सरकारी धोबी घाट को लेकर नहीं थम रहा अतिक्रमण का खेल, पांच पर FIR

सुल्तानगढ़ पुल के पास गड्ढे में समाई बुलेट, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; साथी घायल

error: Content is protected !!