WhatsApp Icon

सीआरपीएफ जवानों ने शहीद साथी को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: गत दिनों शहीद हुए केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान को केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप कमाण्डेंट के नेतृत्व में दर्जनों जवानों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किया गया।


जनपद मुख्यालय के निकट स्थित मखदुमपुर ग्राम निवासी शहीद सिपाही मनजीत कुमार की ग्रुप केन्द्र केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल चन्दौली में गत जून माह में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी।
जनपद के तहिरापुर बरियावन निवासी लक्ष्मी नारायण उपाध्याय उप कमाण्डेंट केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दर्जनों जवानों के साथ दिवंगत सिपाही मनजीत कुमार के घर पहुँच कर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शहीद जवान की पत्नी वीर नारी रागिनी जी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया एवं उनकी दोनों बच्चियों को जनपद से केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में तैनात कमाण्डेंट राजा रमन, रत्नेश सिंह, राकेश मिश्रा, अनूप वर्मा, अजय वर्मा, राम सरन, प्रेम नारायण मिश्रा व सैकड़ों जवानों की तरफ़ से दो लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर उप/ कमाण्डेंट लक्ष्मी उपाध्याय के साथ के रिजर्व पुलिस बल के निरीक्षक रामप्रीत, मुख्य आरक्षक अरविन्द उपाध्याय, जनार्दन मिश्रा, विकास तिवारी, भूपेन्द्र यादव आदि सहित दिवंगत सिपाही के परिवार के सदस्य व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

महंगा धागा, सस्ता कपड़ा और बुनकर बेहाल! बुनकरों ने हड़ताल का किया ऐलान

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

error: Content is protected !!