WhatsApp Icon

मुस्लिम समुदाय ने अपने सबसे बड़े पर्व पर मांगी कोरोना से निज़ात की दुआ – डीएम एसपी ने किया ईदगाहों का निरीक्षण

Sharing Is Caring:


अम्बेडकरनगर: मुस्लिम समुदाय अपना सबसे बड़ा त्यौहार ईद को बड़ी ही सादगी के साथ मनाया रहा है,। प्रशासनिक अमला महामारी के बचाव के लिए जारी लॉकडाउन का पालन कराने में जुटा है, और अधिकांश लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।
इस्लाम धर्म में पवित्र माह रमज़ान के बाद मिलने वाला सबसे बड़ा इनाम ईद पर्व होता है। तीस रोजा पूरा होने के बाद सोमवार को पूरे देश में एक साथ ईद मनाई जा रही है, लेकिन लॉकडाउन के कारण ईद की खुशियां काफूर हो गई। कोरोना वायरस की महामारी के कारण लॉकडाउन का चौथा चरण जारी है। प्रत्येक वर्ष ईदगाहों में उमड़ने वाली वाली भीड़ नदारत रही, क्योंकि महामारी को फैलने से रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने सामूहिक नमाज़ पर पाबंदी लगा रखा है। ईदगाहों व मस्जिदों में सोशल डिस्टेंडिंग को ध्यान में रखते हुए मात्र चन्द लोगों ने ईद की नमाज़ पढ़ कर कोरोना वायरस की महामारी से निजात दिलाने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी। मस्जिद इमामों ने मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्यौहार पर अपने रब से कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ मांगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने टाण्डा व मुबारकपुर ईदगाह सहित कई ईदगाहों व मस्जिदों का निरीक्षण किया, जबकि अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने भी कई क्षेत्रों का भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति परखा। इस बार ईद पर गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद देते कम देखा गया, जबकि सोशल मीडिया से लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक व सामाजिक लोग लगातार सोशल मीडिया से बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कहीं भी बड़ी सामूहिक नमाज़ पढ़े जाने की सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
बाहरहाल कोरोना वायरस की महामारी के बीच मुस्लिम समुदाय अपना सबसे बड़ा पर्व ईद बड़ी ही सादगी के साथ मना रहा है, और नमाज़ के बाद अपने रब से कोरोना की महामारी से शीघ्र निजात की दुआएं भी मांग रहा है। प्रशासनिक अमला लगातार क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे हैं, और अधिकांश लोग इस बार सोशल मीडिया के सहारे ईद की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

पूर्व सांसद डॉक्टर हरिओम पाण्डेय की पत्नी का निधन

अन्य खबर

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

जलालपुर में विकास कार्य बना भ्रष्टाचार का नमूना! मिट्टी पर बिछा दी इंटरलॉकिंग, मानकों की खुलेआम धज्जियां

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.