WhatsApp Icon

कोविड-19 की जंग में जुटे लोगों का सम्मान सभी नागरिकों का कर्तव्य-रेहाना अंसारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर पालिका अध्यक्ष रेहाना अंसारी ने कोविड-19 की जंग लड़ रहे प्रशासनिक, पुलिस, चिकित्सा, सफाई कर्मी व मीडिया सहित दुकानदारों को निःशुल्क मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि वितरित कर सोशल डिस्टेंडिंग के महत्व को समझाया। श्रीमती अंसारी ने टाण्डा उप जिलाधिकारी, टाण्डा सर्किल ऑफिसर, टाण्डा कोतवाली व अलीगंज पुलिस सहित मदरसा मंज़रे हक, मदरसा कंजुल उलूम, अदारे सरैया, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों, स्थानीय पत्रकारों सहित सब्जी फल आदि के दुकानदारों निःशुल्क मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि भेंट किया।

टाण्डा नगर व मुबारकपुर के सब्जी व फल विक्रेताओं को कोविड-19 की जंग लड़ने के उपकरण भेंट करते हुए उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंडिंग अवश्य बनाये रखें जिससे विश्व की सबसे बड़ी जंग को आसानी के साथ जीता जा सके। चेयरमैन रेहाना अंसारी ने ईओ मनोज कुमार सिंह सहित सभी नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना करते हुए बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स आदि वितरित कर लोगों को कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचने के प्रति जागरूक किया जा रहा है हालांकि उन्होंने कहा कि बाज़ार में उक्त सामानों की कमी के कारण अधिक मात्रा में नहीं मिल सका है लेकिन प्रयास जारी है कि अधिक से अधिक मास्क व सैनिटाइजर की खरीदारी कर वितरित किया जाए। श्रीमती अंसारी ने समस्त नगर वासियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि बिना आवश्यकता के घरों से बिल्कुल भी ना निकलें क्योंकि कोविड-19 काफी खतरनाक वायरस है और इससे घरों में ही रहकर बचा जा सकता है। श्रीमती अंसारी ने कोविड-19 की जंग लड़ रहे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई कर्मचारियों सहित पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 की जंग में ये सभी लोग अपनी जान का खतरा लेकर मैदान में हैं इसलिए इनका सम्मान करना हम सब का कर्तव्य है।

लॉकडाउन के दौरान मुस्लिम समुदाय ने लिए बड़ा फैसला 

अन्य खबर

सुरक्षा शपथ के साथ मनाया गया एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस

खतरे का सायरन बजते ही बुझानी होगी सभी लाइटें, ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की समीक्षा

आवारा कुत्तों का आतंक, गांव दहशत में, सुप्रीम कोर्ट का आदेश बेअसर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.