WhatsApp Icon

कोयला लदा ट्रेलर पलटने से हुआ बड़ा हादसा – मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान 

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कोयला लदा ट्रेलर (ट्रक) पलटने से स्थानीय एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक खलासी सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिसमें एक की नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

घटना स्थल का एसपी ने निरीक्षण कर आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया।
रविवार रात्रि में मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर चौराहे पर कोयला लदा ट्रक (ट्रेलर) के पलटने से कई लोगों के दबने की सूचना से हड़कंप मच गया।

घटना स्थल पर डायल 112 सहित स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक भी मौके पहुंच गए। कोयला लदा ट्रेलर संख्या यूपी 51 ए.टी 8225 अचानक पलट गया जिसमें स्थानीय राजाराम राजभर की मौत हो गई जबकि विशाल, कन्हैय्या लाल, अशोक, दिनेश मौर्य व श्रवण भी घायल हो गए जिन्हें आननफानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां विशाल की हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। उक्त घटना में ट्रेलर चालक सुनील पुत्र बाबूलाल व खलासी शिवम गौतम भी घायल है जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा कोयला को हटवा कर मार्ग पर आवागमन चालू करा दिया गया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल! चार थाना प्रभारी बदले

27 को टाण्डा में सपा का शक्ति प्रदर्शन! पीडीए महापंचायत में जुटेगा सियासी हुजूम, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल करेंगे शिरकत, तैयारी बैठक सम्पन्न

करंट लगा या थम गई धड़कन? 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों के बदलते बयानों ने बढ़ाया रहस्य

error: Content is protected !!