WhatsApp Icon

स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था – डीएम एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में बनाए गए मतगणना स्थल व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।अवगत कराना है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत दिनांक 25 मई शनिवार को मतदान होने के उपरांत मतपेटिका को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में रखा जाएगा। आगमी 04 जून को होने वाले मतगणना हेतु चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार सक्रिय है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल व मतपेटिका रखे जाने वाले स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। मतगणना स्थल के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए बनाए गए गलियारे के बाहरी हिस्से को ऊंचा करने एवं गलियारे के दोनों तरफ मजबूत जालियां लगाने के निर्देश दिए। साथ ही वहां पर मतगणना के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मत पेटिका रखने के लिए बनाए गए सभी विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम एवं उसके अंदर इवीएम के रखने को चिह्नित किए गए स्थानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतगणना से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, परियोजना निदेशक दिलीप सोनकर तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.