WhatsApp Icon

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों के साथ कांग्रेस गांव गांव कर रही है पदमार्च

Sharing Is Caring:

 

मजबूत बूथ कमेटी होने से जनसमस्याओं के समाधान की लड़ाई होगी आसान : कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए गांवों में निकाला जुलूस

अम्बेडकरनगर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष,लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के विचारों को गांव गांव और जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय लोगों को बूथ कमेटी में शामिल किया जाये।
उक्त बातें संगठन सृजन कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय बताते हुए कहा कि जब बूथ स्तर पर सक्रिय और मजबूत लोगों की कमेटी होगी तो गांवों में आम आदमी और जनहित की लड़ाई को आसानी से लडा जा सकता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा हमारे नेता जननायक राहुल गांधी इस समय बिहार म लोकतंत्र की रक्षा के लिए “मतदाता अधिकार यात्रा” निकाल कर मतदाताओं को उनका हक दिलाने और जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। हमें और आपकों भी सचेत रहने की आवश्यकता है, समय समय पर बूथो लगने वाले मतदाता शिविर पर जाकर अपने मतों के परीक्षण करना होगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार पाल, कपिल देव बारी, राजीव गुप्ता,मो जियाउद्दीन अंसारी, वीरेंद्र गौतम, तारिक़ खान ने कहा बूथ कमेटी से एक व्यक्ति को बी एल ओ नामित किया जायेगा जो मतदाता सूची का समय समय पर आकलन करता रहेगा जो वोट चोरी रोकने में मददगार बनेगा।


जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लूने बताया आज संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक ब्लाक जहांगीरगंज, नगर पंचायत जहांगीरगंज,नगर पंचायत राजे सुल्तानपुर, परमेश्वरपुर, इंदईपुर, मांझा कम्हरिया, में की गयी। बैठक के दौरान गांव में पदमार्च कर जुलूस निकाल कर ग्रामवासियों को वोट चोरी होने से सावधान रहने की सलाह दी और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारे के साथ मार्च निकाला।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, ब्लाक अध्यक्ष जहांगीरगंज कपिल देव बारी, ब्लाक अध्यक्ष रामनगर राजीव गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर मो जियाउद्दीन अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष जहांगीरगंज वीरेंद्र गौतम, नगरपंचायत अध्यक्ष राजेसुलतानपुर तारिक खान, सुरेन्द्र प्रताप यादव,दीपक मिश्र,अशोक सत्यार्थी, नितिन यादव, नवीं रज़ा ,विजई यादव, अजय पासवान,निशा देवी, रवी गौड़ समेत अनेक कांग्रेसजनों ने संबोधित किया।

अन्य खबर

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.