WhatsApp Icon

मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे दर्जनों कांग्रेसी गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

“चन्दा चोर गद्दी छोड़ो” का बैनर लिए नारे बाजी कर रहे थे कांग्रेसी

अम्बेडकरनगर: कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को सीज़ किए जाने से नाराज़ कांग्रेस संगठन के आह्वान पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर हरकत में आई अकबरपुर पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया है।


प्रदेश कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पदमार्च निकाला और इस दौरान “चन्दा चोर गद्दी छोड़ो” का बैनर लिए कांग्रेसी नारे बाजी कर रहे थे। जिला कार्यालय से निकलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया और सभी को पुलिस लाइन ले कर गई। प्रदर्शनकारियों की संख्या लगभग दो दर्जन बताई जा रही है।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!