WhatsApp Icon

इंडिया गठबंधन को विजयश्री दिलाने जनपद पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस पार्टी सपा प्रत्याशी को जिताने की मुहिम में जुट गई है।

सोमवार को जिला मुख्यालय के एक प्रतिष्ठित होटल में पहुंचे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा किया।श्री पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आपसी सामंजस्य बैठा कर चुनाव प्रचार में जुटने की जरूरत है तथा आम जनता को भाजपा की गलत नीतियों से अवगत कराने एवं देश के संविधान को बचाने के लिए एक जुट होने की जरूरत है। उक्त मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, कप्तान सिंह, डॉ विजय शंकर तिवारी, अनीस खान, जोखन सिंह, अमित जायसवाल, सुनील सिंह, फ़िरोज़ खान, इमरान गांधी, रामकुमार पाल, शाहबाज़ गांधी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो आरोपी गिरफ्तार—दो अन्य की तलाश तेज

बुनकरों की समस्याओं पर ‘सरकारी चौपाल’ कल! टाण्डा में जुटेंगे डीएम-एडीएम, बैंक और बिजली विभाग के अफसर

बरियावन बुलडोजर कांड पहुंचा CM योगी के दरबार! डीएम एसपी के संग प्रभारी मंत्री ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से की सीधी बात

error: Content is protected !!