WhatsApp Icon

कमिश्नर का पीए बता कर पैरवी के नाम पर किया ठगी, शिकायत करने पर बुजुर्ग विधवा महिला को मिल रही है धमकी

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: चपरासी का काम करने वाले युवक ने स्वयं को कमिश्नर का पी.ए बता कर एक विवादित मामले की पैरवी करने के नाम पर बुजुर्ग विधवा महिला से नगदी व सामान की ठगी कर लिया और पोल खुलने पर दिया पैसा व सामान वापस मांगने पर गालियां देता हुआ आमादा फ़ैज़दारी हो रहा है।


पुलिस कप्तान से उक्त शिकायत सम्बन्धित प्रार्थना पत्र देते हुए बुजुर्ग महिला ने न्याय की गोहार लगाई है। पीड़िता विनोद कुमारी पत्नी स्व.सुखदेव निवासी ममरेजपुर थाना अलीगंज ने बताया कि गाँव के ही रामकेवल वर्मा से उसका एक विवाद चल रहा है, जिसके सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र एसपी कार्यालय में दिया गया था, उसी समय समर्पित पांडेय उर्फ सभापति पाण्डेय स्वयं को कमिश्नर का पी.ए बताते हुए उक्त विवाद में पैरवी करने के नाम पर 30 हजार रुपया, एक बड़ी मोबाइल, एक साड़ी, दो पेटीकोट, एक ब्लाउज, एक स्वेटर लेकर अपनी पत्नी को दे दिया,

और जब पता चला कि वो चपरासी है तथा कोई पैरवी नहीं किया तो उससे सभी चीजें वापस मांगी गई लेकिन समर्पित पांडेय धमकी व गालियां दे रहा है और बोल रहा है कि अगर किसी से शिकायत किया तो बहुत बुरा होगा। बुजुर्ग महिला ने पुलिस कप्तान से शिकयत करते हुए अपना पैसा व सामान वापस कराने एवं आरोपी समर्पित पांडेय के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही करने की मांग किया है।

अन्य खबर

टाण्डा में सपा टिकट की जंग तेज! विधायक राममूर्ति के बीच राम सकल की एंट्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर ठोंकी दावेदारी—‘टिकट मिला तो 100% जीत’ का दावा

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

error: Content is protected !!