WhatsApp Icon

कमिश्नर व आईजी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

Sharing Is Caring:

मंगलवार की सुबह से होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी

अम्बेडकरनगर: आयुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा मतगणना 04 जून मंगलवार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मतगणना स्थल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक समस्त सहायक रिटर्निग आफिसर मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान आयुक्त श्री गौरव तथा पुलिस महा निरीक्षक श्री प्रवीण द्वारा विधानसभा कटेहरी, आलापुर, जलालपुर, टांडा, अकबरपुर मतगणना कक्ष तथा पोस्टल बैलेट कक्ष व मीडिया सेंटर का जायजा लिया गया तथा कमिश्नर व आईजी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


बताते चलेंकि जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रत्येक फ्लोर पर एक अस्थाई अस्पताल स्थापित कर दिया गया है साथ ही साथ हर विधानसभा के मतगणना स्थल पर चिकित्सक की टीम नियुक्त भी कर दिया गया है। मतगणना के दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रत्येक विधानसभा वार अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जिससे सुचारू रूप से मतगणना संपन्न कराया जा सके। गर्मी को देखते हुए सभी स्थानों पर कूलर, एग्जॉट फैन की व्यवस्था कर दी गई। भीड़भाड़ वाले स्थान पर मिस्ट फैन( हवा के साथ पानी फेंकना) छत एवं दीवारों पर पानी डालने की व्यवस्था की की गई है।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है तथा मीडिया कर्मी को पास भी जारी किए जा रहे हैं।

अन्य खबर

अकबरपुर जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, RPF और वन विभाग ने पूरे सम्मान के साथ कराया अंतिम संस्कार

‘धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे’ के बाद अम्बेडकरनगर में कांग्रेस ने खत्म किया अनिश्चितकालीन धरना, कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

18 दिन तक चलता रहा मौत का अस्पताल! अब ‘जय इन्द्रा हॉस्पिटल’ पर प्रशासन का ताला, संचालक फरार, रजिस्टर और अल्ट्रासाउंड मशीन भी गायब

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.