WhatsApp Icon

सीओ सिटी ने 639वें उर्स व मेला में पांच दिवसीय फ्री मेडिकल कैम्प का किया शुभारंभ

Sharing Is Caring:

 

जामिया बीबी सुल्तान खातून लिलबनात बसखारी के तत्वाधान में उर्स के अवसर पर 23वां नि:शुल्क मेडिकल कैम्प

किछौछा दरगाह के उर्स व मेला के दौरान 18वां लंगर भी जारी

अम्बेडकरनगर: विश्व विख्यात दरगाह मखदूम अशरफ किछौछा में 639वें उर्से मखदूम अशरफ के दौरान पूर्व वर्षों की तरह पांच दिवसीय फ्री मेडिकल कैम्प का सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी व थानाध्यक्ष बसखारी सन्त कुमार सिंह ने संयुक्त रूप फीता काट कर किया। जामिया बीबी फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय फ्री मेडिकल कैम्प में मुम्बई व भिवंडी के डॉक्टरों व सहयोगियों द्वारा सेवा प्रदान की जा रही है।


जामिया बीबी सुल्तान खातून लिलबनात बसखारी द्वारा उर्स व मेला के दौरान 18 वां लंगर ए आम शुरू कर दिया गया है जिसमें सभी जरूरतमंद जायरीनों श्रद्धालुओं को फ्री भोजन कराया जाता है। उक्त लंगर शुद्ध शाकाहारी होता है जिससे किसी भी धर्म समुदाय के लोग लंगर ग्रहण कर सकते हैं।
जामिया बीबी फाउंडेशन के संरक्षक मौलाना सैय्यद हाजी मो.अनीस अशरफ ने बताया कि 23वें निःशुल्क शिविर में मुम्बई के डॉक्टर मो.फहीम शेख, डॉक्टर मो.शफीक अंसारी, डॉक्टर सूफिया शफीक अंसारी, डॉक्टर कनीज़ फात्मा सहित फार्मासिस्ट आबिदा अजीज अंसारी, मूसा शफीक अंसारी, आसिफ वसीउद्दीन शेख एवं हारून अंसारी, सगीर अंसारी, फरीद अंसारी आदि सेवा में लगे हुए हैं। मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ ने बताया कि प्रति वर्ष उर्स के अवसर पर जायरीनों की सेवा के लिए मेडिकल कैम्प लगा कर निःशुल्क दवाएं उपलन्ध कराई जाती है।

अन्य खबर

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.41 लाख से अधिक वादों का निस्तारण, करोड़ों के विवाद सुलझे

82 लाख के जगदेव बाबा सद्भावना हाल का भव्य लोकार्पण, गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

error: Content is protected !!