WhatsApp Icon

देह व्यापार के लिए चर्चित दो मंजिला होटल पर सीओ सिटी ने मारा छापा, तीन जोड़ा हिरासत में, मचा हड़कंप

Sharing Is Caring:

तीन जोड़ों को होटल के कमरों से हिरासत में लिया गया है: सीओ सिटी

अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र के जलालपुर मार्ग पर संचालित दो मंजिला होटल काफी दिनों से देह व्यापार के लिए क्षेत्र में चर्चित था जिसकी लगातार शिकायतें भी की जा रही थी लेकिन गेस्ट हाउस के नीचे संचालित रेस्टोरेंट के कारण पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल रही थी।

गुरुवार की दोपहर अचानक पहुंचे दियो सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह के साथ मिलकर छापेमारी किया जिसमें रेस्टोरेंट के ऊपर बने कई कमरों से तीन युवतियों व तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया। सीओ सिटी ने बताया कि बसखारी थानाक्षेत्र में शान-ए-अवध नाम से फैमिली रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है, शिकायत प्राप्त हुई थी कि उक्त रेस्टोरेंट के ऊपरी मंजिल पर कमरा बनाया गया है जिसे अनैतिक कार्यों के लिए धन के बदले उपलब्ध कराया जाता है। श्री देवेंद्र ने बताया कि बसखारी एसओ सहित महिला व पुरुष सिपाहियों के साथ अचानक छापेमारी कर तीन जोड़ों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है तथा होटल संचालक से भी उक्त मामले की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा रजिस्टर आदि की भी जांच की जा रही है।
बसखारी जलालपुर मार्ग लार संचालित शान-ए-अवध फैमिली रेस्टोरेंट पर सीओ सिटी व बसखारी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में तीन जोड़ों को हिरासत में लेने की खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई। चर्चा है कि चन्द सफेदपोश किस्म के लोग मामले को रफादफा कराने के लिए थाना का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सीओ सिटी देवेंद्र मौर्य ने कहा कि जांच उपरांत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसको बार कोड को स्कैन करके इस खबर की वीडियो इंस्ट्राग्राम पर देख सकते हैं।

अन्य खबर

कुर्की मारपीट कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: रामकिशन की मौत के मामले में दो गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

वोटर लिस्ट में अब एक भी पात्र युवा न छूटे! अम्बेडकरनगर के कॉलेजों में प्रशासन ने तेज किया अभियान, ELC को बनाया हथियार

श्रमिकों के लिए योजनाओं का पिटारा खुला, डिजिटल लेबर चौक से रोजगार की राह भी दिखाई

error: Content is protected !!