WhatsApp Icon

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव, कमिश्नर व आईजी ने किया स्थलीय निरिक्षण

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन सोमवार को जनपद में होने जा रहा है जिनके समय मे आंशिक बदलाव कर दिया गया है।


अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार सहित डीएम अनुपम शुक्ला, एसपी केशव कुमार आदि ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री का बताते चलेंकि सीएम योगी का हैलीकॉप्टर शिवबाबा धाम में प्रातः 10:45 पर उतरने वाले था लेकिन अब दोपहर 03 बजे उक्त स्थान पर ही सीएम योगी का हैलीकॉप्टर उतरेगा जिसके बाद शिव बाबा धाम मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे और 03 बजकर 20 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण, नियुक्ति पत्र वितरण करते हुए योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे एवं उसके उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का काफिला शाम 04 बजकर 20 मिनट पर स्टॉफ कार से श्रवण पावन धाम के निकलेगा जहां विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर पुनः शिवबाबा पावन धाम हैलीपैड पर पहुंचेगे और शाम 05 बजे सीएम योगी का हैलीकॉप्टर वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएगा।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!