WhatsApp Icon

स्टॉफ कार से श्रवण धाम भी जाएंगे मुख्यमंत्री, शिवबाबा में करेंगे जनसभा, जानिए टाइम टू टाइम कार्यक्रम 

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकाप्टर शुक्रवार को धर्म क्षेत्र शिव बाबा में उतरेगा जहां दर्शन पूजन के बाद लाभार्थियो को चेक वितरण, बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर स्टाफ़ कार के सहारे श्रवण पवन धाम जा कर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के पूर्व टाइम टू टाइम कार्यक्रम आ गया है जिसके अनुसार प्रातः 10:45 मिनट पर सीएम योगी का हैलीकाप्टर शिवबाबा पवन धाम पर बने हैलीपैड पर उतरेगा जहां दर्शन पूजन के बाद 11 से 12 बजे के बीच विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करने के अलावा बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र, लाभार्थियों को चेक वितरण करेंगे। श्री योगी 12 बजे स्टॉफ कार के सहारे से श्रवण पवन धाम जाएँगे जहां विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण करेंगे और उसके बाद पुनः स्टाफ़ कार से शिवबाबा मैदान पर वापसी होगी। श्री योगी का हैलीकाप्टर 01 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!