WhatsApp Icon

मासूम बच्चों को अन्नप्राशन कराने के साथ प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों से भी रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपदीय दौरा पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मासूम बच्चों को अन्नप्राशन कराया और उन्हें अपनी गोद मे लेकर दुलार भी किया तथा प्राथमिक विद्यालय के बच्चो से भी रूबरू हुए।


मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ ने सीडीओ आवास के निकट स्थित विशाल मैदान में सूचना विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग तथा डूडा सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया गय तथा प्रधानमंत्री आवास( ग्रामीण) योजना अंतर्गत आवास पूर्ण कर चुके लाभार्थी को चाबी वितरण, 5800 करोड़ के निवेश पर निवेशक जैनी केमिकल एंड फार्मास्पिटकल्स लिमिटेड को एमओयू हस्तांतरण प्रमाण पत्र, नव चयनित मेडिकल अफसर को नियुक्ति पत्र, 45 हज़ार रुपए प्रति माह आय करने वाली लखपति दीदी को सम्मान प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार 2023-24 ग्राम प्रधान बंदीपुर को पुरस्कृत, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु अनुदान के रूप में 12 लाख का डेमो चेक, उज्ज्वला योजना अंतर्गत लाभार्थी को गैस सिलेंडर तथा चूल्हा का प्रतीक चिन्ह, श्रम सम्मान योजना अंतर्गत दर्जी ट्रेड से सिलाई मशीन, सतप्रतिशत निपुण होने पर सहायक अध्यापक को प्रशस्ति पत्र तथा डूडा से 50 हजार के ऋण का डेमो चेक प्रदान किया गया।
बताते चलेंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद में 2121.41 करोड़ की 4955 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

अन्य खबर

तीन साल की सेवा के बाद मुबारकपुर से विदा हुए जेई संजय यादव, अकबरपुर (शहरी) विद्युत उपकेंद्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

20 रुपये में टूटा बर्तन जोड़कर जीता भरोसा, फिर ‘ऑफर’ का झांसा देकर उतरवा लिए जेवर; शहजादपुर में सक्रिय ठग गैंग का बड़ा वार

मंत्री नंदी का टांडा में मेगा दांव! ‘शिव शक्ति होलसेल बाजार’ का शुभारंभ, 100 युवाओं को रोजगार और विदेशों तक पहुंचेगा टांडा का कारोबार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.