WhatsApp Icon

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत तमसा नदी के जीर्णोद्धार कार्य की हुई शुरुआत

Sharing Is Caring:

 

गौरा महमदपुर में हुआ विधिवत पूजन और श्रमदान, ग्रामीणों में उत्साह

अम्बेडकरनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत जलालपुर में तमसा नदी के जीर्णोद्धार (उद्घार) कार्य की शुरुआत जलालपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम गौरा महमदपुर से की गई। इस अवसर पर जीवामंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कथा ग्राम प्रधान दिनेश चौधरी ने नरेगा मजदूरों के साथ विधिविधानपूर्वक पूजन कर नदी किनारे साफ-सफाई एवं बांध निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम में श्री चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमसा नदी को प्रदेश के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इसके अंतर्गत नदी के उद्गम स्थल से लेकर उसके संगम स्थल तक सफाई एवं खुदाई कर प्राकृतिक प्रवाह को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ होने के बाद तमसा नदी शीघ्र ही अपने प्राचीन स्वरूप एवं प्राकृतिक सौंदर्य को पुनः प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष (भाजपा) दिनेश चौधरी के साथ क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अवध क्षेत्र श्री रोहित चौधरी, ग्राम प्रधान बरौली श्री भानु प्रताप वर्मा, ग्राम प्रधान राजित राम गौतम, प्रधान लालमान (ब्राहिमपुर) तथा ग्राम प्रधान गौरा महमदपुर प्रभावी देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूजन एवं भूमिपूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ एवं अनुष्ठान से किया गया।

अन्य खबर

हज पर जाना है तो पहले कराएं मेडिकल! जिला अस्पताल में शुरू हुआ फिटनेस सर्टिफिकेट की प्रक्रिया, जानिए डिटेल

अल्पसंख्यक आयोग में अम्बेडकरनगर की नेहा खातून की एंट्री! मोहसिन रजा को अध्यक्ष, नेहा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

दुकान के सामने से बाइक उड़ाकर चोर फरार, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस से लगाई गुहार

error: Content is protected !!