WhatsApp Icon

चुनाव सम्बंधित शिकायत व सुझाव देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय : राजा भट्टाचार्यजी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में चुनाव आयोग द्वारा व्यय प्रेषक राजा भट्टाचार्जी (आई डीए एस) को बनाया गया है। व्यय प्रेषक प्रत्येक दिन एनआईसी कक्ष कलेक्ट्रेट अंबेडकरनगर में दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। चुनाव संबंधी कोई भी शिकायत अथवा सुझाव को व्यय प्रेषक को दे सकता है।

शिकायत व सुझाव को लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र के मोबाइल नंबर 8528502061 पर भी दिया जा सकता है।फोन पर शिकायत व सुझाव 24 घंटे दिए जा सकते हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत एवं पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। व्यय प्रेषक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की गई, जिसमें चुनाव संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।बैठक के दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजलाल, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, लाइजिंग अधिकारी संतराम वर्मा,समस्त सहायक व्यय प्रेषक तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

अन्य खबर

चकमार्ग पर नाली बनाकर रास्ता किया बंद! विरोध करने पर झगड़े की धमकी, अब पीड़िता के खेत से फर्राटा भर रहे वाहन

यातायात पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन! एक दिन में 598 वाहनों का चालान, पूरे जिले में चेकिंग से मचा हड़कंप

बाल विवाह के खिलाफ अम्बेडकरनगर में बड़ा अभियान! 1500 से अधिक महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, बाल विवाह रोकने वालों का हुआ सम्मान

error: Content is protected !!