WhatsApp Icon

चोरों के दहशत से दर्जनों गाँव के ग्रामीण पहरा देने पर हुए मजबूर – पहरा देख भागे बाइक सवार हुए घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: ताबड़तोड़ होने वाली चोरियों से दर्जनों गाँव में दहशत का माहौल बन गया है जिसके कारण ग्रामीण लाठी डंडे लेकर रात्रि में पहरा देने पर मजबूर हो गए हैं हालांकि हंसवर पुलिस का दावा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक पखवाड़ा से हंसवर थानाक्षेत्र के विभिन्न गाँव में छोटी बड़ी चोरियों की कई घटनाएं हुई जिसको लेकर ग्रामीण चौकन्ना हो गए। हंसवर थानाक्षेत्र के अरबापुर, औझिपुर, धौरहरा, रसूलपुर, हरसम्हार, बरही, झंझवा, नोनहरा, ज़ैनदीपुर, काजीपुर, रामपुर बेनीपुर के ग्रामीणों का दावा है कि चोरी की दहशत के कारण रात्रि में पहरा दिया जा रहा है।
बताते चलेंकि गत 30-31 जुलाई की रात्रि में अरिबापुर में डॉक्टर तौफ़ीस के घर हुई चोरी का हंसवर पुलिस ने खुलासा करते हुए अबू सैफ पुत्र अब्दुल अहद निवासी नौनारा को एक अदद पीली धातु की चैन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बीती रात्रि भी पहरा देते लोगों को देख बाइक सवार सकपका गए तो ग्रामीणों ने चोरों के शक में उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन आज़मगढ़ जा रहे बाइक वाले बड़ी तेजी से बाइक लेकर भागे और एक जगह टकरा कर गिर गए जिसमें उन्हें मामूली चोटें भी आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बसखारी सीएचसी पर इलाज़ करवाया और उनसे विस्तृत पूंछतांछ किया।
बहरहाल हंसवर थानाक्षेत्र के दर्जनों गाँव में चोरों के भय के कारण ग्रामीण स्वयं पहरा दे रहे हैं हालांकि हंसवर थानाध्यक्ष संजय पांडेय का दावा है कि चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जा चुका है फिर भी रात्रि में ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की गस्ती बढ़ा दिया गया है।

अन्य खबर

स्कूल चलो अभियान का समापन: प्रभात फेरी निकाल बच्चों ने शिक्षा के प्रति जगाई अलख

🛑 जनगणना की ड्यूटी में दफन हुआ बचपन: टाण्डा के स्कूलों पर ताला, गरीब बच्चों की थाली तक छिनी!

बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना से ग्रामीण महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का आधार, पशुपालन विभाग की पहल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.