WhatsApp Icon

चोरी की घटनाओं का पदार्फाश करते हुए अहिरौली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

 

चोरी हुए सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद

अम्बेडकरनगर: गत दिनों हुई चोरी की घटना का अहिरौली पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया एवं उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात व नगदी भी बरामद कर लिया है।


अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि 19 मई को ग्राम पकड़ी डल्लापुर व 23 मई को ग्राम सरैंया लम्बरदारी केंवारी में अज्ञात चोरों द्वारा घटना कारित कर सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी किया था जिस मामले में क्रमशा मुकदमा संख्या 146/25 व 150/25 दर्ज कर मुखबिर की मदद से अज्ञात चोरों का पर्दाफाश किया गया।
श्री सुनील ने बताया कि रात्रि भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नीरज पुत्र परतोखी निवासी ग्राम बवरे भवानी गढ़ थाना भीटी, जितेंद्र गुप्ता उर्फ जीतू पुत्र अशोक गुप्ता निवासी अन्नावाँ बाजार थाना अहिरौली व विनोद कुमार पुत्र राम अजोर धोबी निवासी ग्राम रनीवां कर्माजीत थाना अहिरौली को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया गया जिनकी निशानदेही पर सोने की अंगूठी, चांदी का दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने की बाली, चांदी की बाल चोटी, हाथ फूल, नाक की कील, बिछिया, चांदी का कई सिक्का, सोने की नथुनी, चांदी की हाफ करघनी सहित नगदी बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में एसआई लक्ष्मीकांत वर्मा, एसआई शुभम मिश्रा, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, जयनाथ तिवारी, विशाल त्रिपाठी, अरविंद शर्मा की मुख्य भूमिका रही।
बहरहाल अहिरौली थानाक्षेत्र में गत दिनों ताबड़तोड़ हुई चोरी के अज्ञात चोरों का पता लगा कर पुलिस ने सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं किया बल्कि बड़ी मात्रा में चोरी हुए सोने चांदी के आभूषण व नगदी भी बरामद करने में सफलता प्राप्त किया है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश सहित एक दरोगा घायल; तीसरा भी बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलहे बरामद

विहिप के 62वें स्थापना दिवस पर गरजा जलालपुर! हिंदू समाज की एकजुटता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान

पहले रौनक, अब साजिद… दो बच्चों की गुमशुदगी पर कांग्रेस का हल्लाबोल! पुलिस पर लापरवाही का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

error: Content is protected !!