WhatsApp Icon

चोरी की बाइक का नम्बर बदल कर अपने साथी के साथ करता था गलत काम, गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस द्वारा घूरनशाह तिराहा से 26 वर्षीय अभियुक्त समीम अख्तर पुत्र अल्ताफ आलम निवासी अलीगंज उत्तरी थाना अलीगंज को एक मोटर साइकिल नम्बर प्लेट पर अंकित वाहन संख्या UP-45-N – 1174 चेचिस नंबर MBLJAR039K9A19115 वास्तविक वाहन संख्या UP 60 AL 8488 हीरो सुपर स्पलेन्डर रंग काला व लाल के साथ गिरफ्तार किया गया ।

जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 42/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 319(2), 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त न्यायालय भेजा दिया है। अभियुक्त ने पूछताछ में पूछताछ में बताया कि यह जो मोटरसाइकिल मेरे पास से बरामद हुई है वह मोटर साइकिल मैं तथा फरीद अहमद उर्फ बाबू पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी छज्जापुर थाना टाण्डा मिल कर अकबरपुर से लगभग दो महीने पहले चोरी किये थे और इसी मोटरसाइकिल से घूमकर चोरी व अन्य गलत काम करते थे । और बचने के लिये गाडी का नंबर प्लेट बदल कर चलाते है और चोरी की मोटरसाइकिल हम लोग ग्राहक खोजकर सस्ते दाम मे गाड़ी का कागज बाद मे देने की बात कहकर बेच देते है और जो पैसा मिलता है उसे आपस में बराबर बराबर बांट लेते है जिससे अपना खर्च व शौक पूरा करते है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटर साइकिल बरामद करने में एसएसआई वेद प्रकाश यादव, कांस्टेबल चमन सिंह व श्यामा गुप्ता शामिल रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.