WhatsApp Icon

शातिर चोरों ने डॉक्टर के घर को बनाया निशाना – लाखों के जेवरात व नगदी पर किया हाथ साफ

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शातिर चोरों ने हंसवर थानाक्षेत्र में एक डॉक्टर के घर पर धावा बोल कर लाखों के जेवरात व नगदी लार हाथ साफ कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच करने का दावा कर रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसवर थाना क्षेत्र के अरिबापुर गाँव में बीती देर रात्रि डॉक्टर तौसीफ पुत्र स्व.तौफीक के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर अलमारी में रखे लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ किया। सुबह होते ही परिजनों को नगदी व गहना चोरी होने की जानकारी हुआ। मौके पर पहुंचे हंसवर थानाध्यक्ष संजय पाण्डेय ने जहां घटना स्थल का निरीक्षण किया वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी शातिर चोरों के खिलाफ सबूत जुटाने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार की तरफ से हंसवर थाना में शिकायत दर्ज कर मदद की गोहार लगाई गई है। हंसवर थाना क्षेत्र के धौरहरा गाँव मे भी गत दिनों चोरी का प्रयास करने वालों को ग्रामीणों ने खदेड़ा था।
बहरहाल हंसवर थानाक्षेत्र में शातिर चोरों का गिरोह सक्रिय है जो स्थानीय पुलिस के शिंकजा से फिलहाल दूर है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!