WhatsApp Icon

चकमार्ग की सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य रुकवाना प्रधान को पड़ा भारी, प्रधान संघ आक्रोशित

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: चकमार्ग पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवाना ग्राम प्रधान को भारी पड़ गया। निर्माण कार्य रुकने से नाराज ने महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए मुकदमा पंजीकृत करा दिया जिससे नाराज प्रधान संघ ने पूरे मामले की जांच कर मुकदमा वापस लिए जाने तथा दोबारा पैमाईश कर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाए जाने की मांग की है।


मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरकमल का है। ग्राम प्रधान अध्यक्ष दर्जनों प्रधान साथियों के साथ जलालपुर तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव से मुलाकात कर बताया कि ग्राम गौरा कमाल में एक महिला द्वारा चकमार्ग पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान दीप चंद यादव ने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर चकमार्ग की पैमाइश कर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाए जाने की मांग की। ग्राम प्रधान के शिकायत पर जिस पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम द्वारा चकमार्ग की पैमाइश की गई। जिससे नाराज निर्माण कार्य करवा रही महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान के लोगों द्वारा मेरे निर्माणाधीन पिलर को जबरन तोड़ कर गिरा दिया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्राम प्रधान पर मुकदमा पंजीकृत हो गया। ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित प्रधान संघ के लोगों ने तहसीलदार से मुलाकात कर बताया कि हल्का लेखपाल महिला के प्रभाव में आकर गलत पैमाइश भी किया जिसका रिपोर्ट मांगने पर उपलब्ध नहीं कराया। ग्राम प्रधान दीप चंद यादव ने तहसीलदार से दोबारा टीम गठित कर पैमाइश करने और हो रहे अवैध निर्माण कार्य को हटाने की मांग की हैं साथ मुकदमा वापस लिए जाने की मांग की है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो युवकों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

टाण्डा में शिक्षा, तरक़्क़ी और सामाजिक बदलाव की नई उम्मीद जगाने पहुंचा एएमपी, युवाओं को मिला मार्गदर्शन और मदद का भरोसा

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.