WhatsApp Icon

चिंगारी गैंग पर अहिरौली पुलिस ने कसा शिकंजा – आधा दर्जन बाइक व कम्प्यूटर सेट बरामद

Sharing Is Caring:

चिंगारी गैंग के सक्रिय सदस्यों को अहिरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर आधा दर्जन बाइक व कम्प्यूटर सेट किया बरामद

अम्बेडकरनगर: अहिरौली पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 06 अदद मोटर साईकिल व एक अदद कम्प्यूटर सेट व एक अदद प्रिन्टर बरामद किया है।


अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहिरौली पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्त क्रमश: 19 वर्षीय सौरभ यादव उर्फ मनीष यादव पुत्र स्व. रमेश यादव निवासी ग्राम मडिंयावां थाना अहिरौली व 18 वर्षीय अनुज तिवारी उर्फ आदर्श तिवारी पुत्र राजकुमार तिवारी निवासी ग्राम छितनपट्टी थाना भीटी को मुस्लिम पट्टी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर कुल 06 अदद चोरी की मोटर साईकिल व एक अदद चोरी का कम्प्यूटर सेट मय प्रिन्टर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 195/24 धारा 35, 317(2), 3 बीएनएस 2023 बनाम सौरभ यादव उर्फ मनीष यादव आदि 03 लोगों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। अभियुक्तगण चिंगारी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। उक्त गैंग का गैंग लीडर अभी फरार चल रहा है। चिंगारी गैंग पर शिकंजा कसने पर अहिरौली थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय की जमकर सरहाना हो रही है।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में बड़ा सड़क हादसा: सरिया लदा ट्रक गहरे नाले में समाया, चालक-खलासी गंभीर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

error: Content is protected !!