WhatsApp Icon

मनबढ़ों की दरिंदगी से आहत छात्रा ने उठाया बड़ा कदम – तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपदीय पुलिस लगातार महिला सशक्तिकरण के तहत जनजागरूकता अभियान चला कर मनचलों पर शिकंजा कसने का दावा कर रही है लेकिन इसी बीच मनचलों की दरिंदगी का शिकार हुई एक बालिका ने आत्महत्या कर पूरे सिस्टम को हिला कर रख दिया है।


मामला राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र का है जहां 21 वर्षीय छात्रा ने अपने घर के एक कमरे में दुपट्टा से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों का आरोप है कि मनबढ़ दबंगों द्वारा गत 16 अगस्त को जबरन छात्रा को उठा ले गए और दूसरे दिन पचरी जूनियर हाईस्कूल के पास छोड़ कर भाग गए। उक्त घटना से आहत हो कर छात्रा ने अपने दुपट्टा से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपराध संख्या 240/24 पर सत्यम उर्फ भोला यादव पुत्र जयराम यादव निवासी समडीह फुलवरिया, हरीश यादव पुत्र बाबूलाल निवासी अलाउद्दीनपुर व समीर खान पुत्र हैदर अली निवासी कादीपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहरहाल जनपदीय पुलिस के महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को ठेंगा दिखाते हुए मनबढ़ों ने छात्रा के साथ दरिंदगी किया जिसके बाद छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। उक्त घटना की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!