WhatsApp Icon

चेहलुम पर शहीदाने कर्बला की याद में नौहाख्वानी व सीनाजनी के साथ निकला परंपरागत जुलूस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: इस्लाम धर्म के अंतिम संदेष्टा पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन सहित 72 लोगों की कर्बला में हुई शहादत की घटना के 40वें दिन परंपरानुसार चेहलुम मनाया जाता है। सोमवार को चेहलुम के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर विशेष रूप से मुस्लिम शिया समुदाय द्वारा जमकर नौहाख्वानी व सीनाजनी कर शहीदाने कर्बला को पुरसा दिया गया।


विश्व विख्यात दरगाह किछौछा में 40वें के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही जिसके कारण जहां बसखारी-किछौछा मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही वहीं नगर पंचायत किछौछा कार्यालय से सलामी गेट तक भीषण जाम रहा। जनपद के विभिन्न स्थानों से ताजिया ले जाकर कर्बला मैदान में दफन किया गया। टाण्डा सहित कई स्थानों पर जमकर सीनाजनी (मातम) किया गया। सीनाजनी के दौरान अंजुमनों द्वारा नौहाख्वानी भी किया गया। चेहलुम पर निकलने वाले जुलूसों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। पूरे जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से चेहलुम सम्पन्न हुआ।

अन्य खबर

संतोष के निलंबन के बाद भूपेंद्र सिंह बने अकबरपुर कोतवाल, एसपी प्राची सिंह का बड़ा फैसला

शबाना नाज़ के पक्ष में ‘डबल अदालती फैसला’! पति हत्याकांड में आरोपी को उम्रकैद, अब हाईकोर्ट ने भी अवमानना केस किया खारिज

रात्रि में जेसीबी से घर गिराने के मामले में अकबरपुर इंस्पेक्टर निलंबित, एसआई सहित दो अन्य पर भी कार्यवाही

error: Content is protected !!